फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   28 thousand devotees bowed their heads in the court of Paunahari

Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी के दरबार में 28 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Tue, 03 Jun 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 03 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाया 32,76,983 रुपये का नकद चढ़ावा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में हर रोज हजारों श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की ओर से प्रतिदिन लाखों की संख्या में राशि का दान किया जा रहा है। मंदिर में सोमवार को 28 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर बालयोगी से सुख समृद्धि की कामना की।

बाबा बालक नाथ मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि सोमवार के दिन मंदिर में हुई चढ़ावे की गणना में 21,27,933 रुपये चढ़ावे के रूप में 11,49,050 दान के रूप में रुपये कुल 32,76,983 रुपए का चढ़ावा चढ़ा।
विज्ञापन


बहुमूल्य धातुओं में सोना 01 ग्राम 790 मिलीग्राम ,चांदी 149 ग्राम 210 मिलीग्राम चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई है। वहीं विदेशी मुद्राओं इंग्लैंड के 90 पाउंड, यूएसए के तीन डॉलर, यूरो 20, कनाडा के 90 डॉलर, ऑस्ट्रेलिया के 90 डॉलर, यूएई दिहराम 10 और कतर रियाल एक, साउदी अरब रियाल पांच विदेशी मुद्राओं के रूप में प्राप्त हुए। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर बकरा चढ़ाने की भी प्रथा है। ऐसी प्रथा के चलते 135 बकरे बाबा को अर्पित किए गए जिनकी न्यास की ओर स खुली बोसी लगाकर 3,26,400 रुपये बाबा के खजाने में जमा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

मंदिर में 28 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।-संदीप चंदेल, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed