फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   26 thousand animals were vaccinated to prevent diphtheria

Hamirpur (Himachal) News: गलघोंटू से बचाव के लिए 26 हजार पशुओं का हुआ टीकाकरण

Mon, 28 Jul 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 28 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बरसात के मौसम में दुधारू पशुओं में फैलने वाले गलघोंटू रोग की रोकथाम को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। रोग की रोकथाम के लिए पशुओं का टीकाकरण शुरू किया गया है।
विज्ञापन

अब तक 26 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। पशुपालन विभाग ने पशुपालकों से भी आग्रह किया है कि वह अपने पशुओं का टीकाकरण जल्द करवाएं। पशुपालन विभाग ने जिले के सभी पशु अस्पतालों में गलघोंटू रोग से बचाव के लिए करीब 58,200 वैक्सीन उपलब्ध करवाई हैं। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से टीकाकरण शुरू किया गया है।
विज्ञापन

गलघोंटू बीमारी पास्चुरेला मल्टोसीडा नामक जीवाणु से होती है, जो बरसात के मौसम में अधिक फैलती है। यह बीमारी जानलेवा हो सकती है। इसमें पशु को तेज बुखार, गले और छाती में सूजन, नाक से स्राव और सांस लेने में दिक्कत होती है। इसके चलते दूध उत्पादन पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक देवेंद्र लाल ने बताया कि जिले को 58,200 प्राप्त हुई थीं, जिन्हें सभी अस्पतालों तक भेजा गया था। अब तक करीब 26 हजार पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने पशुपालकों से आग्रह किया कि वे समय पर अपने पशुओं का टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed