फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   26 industries approved in Chief Minister's Swavalamban Yojana

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में 26 उद्योगों को मंजूरी

Thu, 08 Jul 2021 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत जिले में 26 नए उद्योगों के प्रस्ताव पारित किए गए हैं। जिलास्तरीय समिति ने सभी आवेदनों का अध्ययन करने के बाद उन्हें अनुमोदित किया। इन्हें आगामी कार्रवाई के लिए बैंकों को भेजा जाएगा। इन सभी उद्योगों में लगभग तीन करोड़ 30 लाख रुपये का कुल निवेश प्रस्तावित है। इससे लगभग 66 लोगों को रोजगार का प्रावधान होगा।
विज्ञापन

जिलास्तरीय समिति की एक बैठक बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने की। इन उद्योगों के लिए सरकार लगभग 70 लाख की सब्सिडी देगी। देवश्वेता बनिक ने युवाओं का योजना के अंतर्गत अपने उद्यम लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत एक करोड़ रुपये तक की लागत के उद्यम अनुमोदित किए जा सकते हैं। इसमें 60 लाख तक के उपकरण पर 25 से 30 फीसदी (महिलाओं के लिए) और 35 फीसदी विधवा महिलाओं को अनुदान उपलब्ध है। उत्पादन में आने के बाद 60 लाख तक के ऋण पर 5 फीसदी का ब्याज अनुदान भी उनको दिया जाएगा। उन्होंने ऐसी इकाइयों को महत्व देने के लिए कहा जो पर्यावरण अनुकूल हों। उपायुक्त ने जिले के बैंकों को निर्देश दिये कि इस योजना के तहत आने वाले आवेदनों को सकारात्मक अज्ञैर शीघ्रता से ऋृण दिया जाये। बैठक में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विजय कुमार चैधरी ने गत वर्ष की उपलब्धियों का ब्यौरा रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के लिए 12 से 45 वर्ष के युवक और युवती पात्र हैं और किसी भी विनिर्माण क्षेत्र या अधिसूचित सेवा क्षेत्र में अपना उद्योग लगा सकते हैं। योजना में आवेदन करने के लिए प्रार्थी को विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध मुख्यमंत्री योजना का आवेदन पत्र भरकर आधार कार्ड और प्रोजेक्ट रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जितेन्द्र सांजटा, जिला अग्रणी बैंक से एलडीएम संतोष कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed