{"_id":"5721ff464f1c1b3f44a914fc","slug":"25-families-nabbed-misusing-drinking-water-12-challaned","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल दुरुपयोग करते 25 परिवार पकड़े, 12 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल दुरुपयोग करते 25 परिवार पकड़े, 12 के चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Thu, 28 Apr 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
Drinking Water
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत नादौन के विभिन्न वार्डों में आईपीएच विभाग ने वीरवार सुबह छापेमारी कर पेयजल का दुरुपयोग कर रहे लोगों को खूब सबक सिखाया। विभागीय अधिकारियों की टीम ने शहर के वार्ड-4 और 5 में 25 उपभोक्ताओं को पानी का दुरुपयोग करते दबोचा।
विज्ञापन
विभाग ने मौके पर ही 12 लोगों के चालान काटे जबकि बाकी 13 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा। किचन गार्डन में पेयजल का छिड़काव करने और भवन निर्माण में पेयजल प्रयोग करने के खिलाफ भी विभाग ने सख्त कार्रवाई की। महकमे की टीम ने इस दौरान कुछ टुल्लू पंप और पीवीसी पाइपें भी जब्त कीं।
विज्ञापन
विभागीय कार्रवाई से पानी का दुरुपयोग करने वालों में हड़कंप मच गया। आईपीएच विभाग के जेई राजेंद्र पठानिया की अगुआई में विभाग की टीम ने सुबह-सवेरे इस कार्रवाई को अंजाम दिया। लोगों ने विभागीय कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई से ही वार्ड में पेयजल व्यवस्था में सुधार हो सकेगा वरना कुछ लोग टुल्लू पंप लगाकर पानी को बेवजह बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस कारण कुछ परिवार पेयजल को भी तरस रहे हैं। लोगों ने कहा कि विभाग ने जो कार्रवाई की है, वह सही है और ऐसी कार्रवाई निरंतर चलती रहनी चाहिए ताकि लोग पेयजल को व्यर्थ न गवाएं और पेयजल की किल्लत न बने।
लोगों का कहना है कि पेयजल को लेकर जिस तरह महाराष्ट्र में सरकार सख्त है और पानी के दुरुपयोग करने पर पांच हजार रुपये जुर्माना ठोक रही है, वैसी ही कार्रवाई नादौन में भी होनी चाहिए।
विभाग के सहायक अभियंता नादौन मीर चंद ने बताया कि टीम ने 25 उपभोक्ताओं को पानी का दुरुपयोग करते पकड़ा। 12 के चालान काटे गए हैं जबकि 13 को चेतावनी देकर छोड़ा गया।