फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   247 people infected with corona in Hamirpur, one dead

हमीरपुर जिला में 247 लोग निकले कोरोना संक्रमित एक की मौत

Fri, 30 Apr 2021 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 247 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक कोरोना संक्रमित की टांडा अस्पताल में मौत हो गई है।
विज्ञापन

आरटी पीसीआर टेस्ट में 137 लोग संक्रमित, जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 110 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में स्थापित कोविड-19 के सभी बेड फुल हो गए हैं, जबकि कोविड केयर सेंटर सलाशी में 4 मरीजों को भर्ती किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 355 सैंपल लिए गए, जिनमें से 110 पॉजीटिव निकले।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में 17 लोगों, हमीरपुर के कृष्णानगर के 8 लोगों, हाउसिंग बोर्ड कालोनी हमीरपुर और गांव मुथवाल चंबियाल के 3-3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बड़ाग्रां, कसवाड़, झिरारली क्षेत्र के गांव चीक, सरेरी, बौंखर, टिक्कर खातरियां के गांव बजवाल, आलमपुर क्षेत्र के गांव पडसड्डा, कैहडरू, हीरानगर, प्रतापनगर, खियाह, मोहीं और धनपुर के 2-2 लोग संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा करोट क्षेत्र के गांव गाहलियां, लुडवीं, लठवां, ककरोहल, जरोह, गरसाड़, वार्ड नंबर-2 गांधी चैक हमीरपुर, ताल क्षेत्र के गांव ब्राहमणी, बलियाह, कुरियाह, समोह, भलट, घंगोट, कियारा, बल्ह अर्जुन, तहसील घुमारवीं के गांव कोटलू, महल, डमयाणा, भीड़ा, बरोटी, बडैहर, करेर, झिरारली क्षेत्र के गांव छेक, गलोड़ क्षेत्र के गांव मनगुल, बकारटी, ब्राहलड़ी, झरेड़ी, हथोल, बेहा, डोडवीं, कांगू क्षेत्र के गांव रामनगर, बारीं मंदिर, छत्रैल, मसियाणा क्षेत्र के गांव बाडला, वार्ड नंबर-4 शिवनगर हमीरपुर, धरोग, लखवाल, हमीरपुर के वार्ड नंबर-1, बजूरी, सस्तर, रमेड़ा, कंगरू, टिक्कर, बनालग क्षेत्र के गांव स्वाना, कालेअंब, दरयोटा, भियांबी, भरमोटी, जोल सप्पड़ क्षेत्र के गांव सोहारी, हरोली क्षेत्र के गांव कंटे, बेला, पनसाई और नादौन में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed