फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   24 people turned corona positive in Hamirpur

हमीरपुर में 24 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 06 Aug 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
24 people turned corona positive in Hamirpur
24 people turned corona positive in Hamirpur
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट में 19 लोग, जबकि आरटी-पीसीआर में 5 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ सौ के पार पहुंच गया है। कोविड-19 से बचाव के लिए जारी किए गए सरकारी आदेशों का लोग उचित तरीके से पालन नहीं कर रहे हैं। सार्वजनिक जगहों पर उचित सामाजिक दूरी नियमों और मास्क का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। जिसके चलते कोरोना ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1777 सैंपल लिए गए, जिनमें से 19 पॉजिटिव निकले। डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि सौर क्षेत्र के गांव बल्ह का 40 वर्षीय व्यक्ति और 32 वर्षीय महिला, झनियारा का 39 वर्षीय व्यक्ति और 30 वर्षीय महिला, सरकाघाट उपमंडल के गांव अप्पर भांवला का 45 वर्षीय व्यक्ति और 22 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इनके अलावा गांव सदरियाण का 21 वर्षीय युवक, बुढाणा की 41 वर्षीय महिला, अघार का 10 वर्षीय बच्चा, कृष्णानगर हमीरपुर की 44 वर्षीय महिला, ननावां का 84 वर्षीय बुजुर्ग, मैड़ की 57 वर्षीय महिला, दलचेड़ा का 16 वर्षीय लड़का, नडियाणा सडियाणा का 56 वर्षीय व्यक्ति, चलोखर की 67 वर्षीय महिला, डेरापरोल का 26 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर-5 हमीरपुर की 53 वर्षीय महिला, मैड़ क्षेत्र के गांव झिंजकरी का 33 वर्षीय व्यक्ति और बलडूहक की 30 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। आरटी-पीसीआर टेस्ट में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खरवाड़ क्षेत्र के गांव टिक्कर में 62 वर्षीय महिला, 7 वर्षीय बच्चे और 10 वर्षीय लड़की, मनयाणा के 30 वर्षीय व्यक्ति और स्वाहलवा के 48 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed