फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   23 people including four students of DAV Kangu turned out to be Corona positive

डीएवी कांगू के चार छात्रों समेत 23 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 16 Oct 2021 07:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
23 people including four students of DAV Kangu turned out to be Corona positive
हमीरपुर बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़। कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी नियमों की उड़ रहीं धज्ज - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में शनिवार को डीएवी स्कूल कांगू के चार छात्रों समेत रैपिड एंटीजन टेस्ट में 24 लोग कोरोना पॉजिटिव गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शनिवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए जिलेभर में कुल 519 सैंपल लिए गए। इनमें से 23 पॉजिटिव निकले। वहीं आरटीपीसीआर में एक 65 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में कोरोना संक्रमित लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार आइसोलेट किया जा रहा है तथा उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं उपचार मुहैया करवाया जा रहा है। संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आए सभी लोगों के निर्धारित अवधि के भीतर सैंपल लिए जा रहे हैं। डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि जिले में सैंपलिंग-टेस्टिंग के अलावा वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज बहुत जरूरी हैं। इसलिए पहली डोज लगवा चुके लोग 84 दिन के बाद दूसरी डोज भी अवश्य लगवाएं। दोनों टीके लगवाने के बाद भी सभी लोग कोरोना संबंधी नियमों एवं सावधानियों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed