फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   22 more positive

जिले में 22 और लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 25 Dec 2020 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
22 more positive
22 more positive
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से आरटी-पीसीआर टेस्ट में 19 और रैपिड एंटीजन टेस्ट में 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए लोगों में बड़सर का 46 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के कलाउ मोड़ का 42 वर्षीय व्यक्ति, गांव जिजवीं के दो लोग 46 वर्षीय महिला और 19 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह गांव चमनेड़ का 41 वर्षीय व्यक्ति, शामनगर दड़ूही की 72 वर्षीय महिला, अमरोह की 44 और 37 वर्षीय दो महिलाएं, कैहडरू का 50 वर्षीय व्यक्ति, गांव बाड़ी का 60 वर्षीय व्यक्ति, कुलहेड़ा क्षेत्र के गांव गौरी टिक्करी के दो लोग 52 वर्षीय व्यक्ति और 22 वर्षीय युवक, धनेड़ क्षेत्र के गांव सेर का 29 वर्षीय व्यक्ति, गांव गौना का 46 वर्षीय व्यक्ति और जंगलबैरी क्षेत्र के गांव बाहरू की 59 वर्षीय महिला शामिल हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में भी 4 लोग 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 68 वर्षीय महिला, 63 वर्षीय व्यक्ति और 65 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 182 सैंपल लिए गए, जिनमें से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन तीन लोगों में हमीरपुर के वार्ड नंबर 4 शिवनगर का 37 वर्षीय व्यक्ति और वार्ड नंबर 4 प्रताप गली का 38 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल में भी 47 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed