फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अनुबंध शिक्षकों को नियुक्ति से देय हों सभी लाभ : संघ

अनुबंध शिक्षकों को नियुक्ति से देय हों सभी लाभ : संघ

Sat, 08 Dec 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला हमीरपुर की आम सभा राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में शनिवार को आयोजित की गई। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने की। संघ ने निर्णय लिया कि इस तरह की आम सभाएं प्रदेशभर में की जाएंगी। आम सभा का उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत करवाने के साथ-साथ संघ का सशक्तीकरण करना है। बैठक में प्रवक्ता पदों की बहाली और उपप्रधानाचार्य के पदों के सृजन संबंधी अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, अनुबंध अध्यापकों को उनकी प्रथम नियुक्ति की तिथि से सभी लाभ देय हों, पदोन्नति पर संशोधित ग्रेड पे पर दो वर्ष की शर्त हटाने, मुख्याध्यापक व प्रवक्ता पदोन्नति पर 26-4-10 से पहले नियुक्त टीजीटी को पदोन्नति के समय विकल्प की शर्त से बाहर किया जाए, 4-9-14 तथा संशोधित ग्रेड पे की विसंगतियों को दूर करने, 236 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में मुख्याध्यापक के सृजित पदों को भरना, मुख्याध्यापक और प्रवक्ता से प्रधानाचार्य पदोन्नति पर प्रस्तावित 60:40 के कोटे में संबंधित संगठनों को विश्वास में लिए बगैर कोई निर्णय न लिया जाए, पीटीए अनुबंध अध्यापकों को सशर्त नियमित किया जाए, शास्त्री और भाषा अध्यापकों को टीजीटी पदनाम देने, प्री प्राइमरी कक्षाओं में नर्सरी प्रशिक्षित अध्यापकों की तैनाती, डीपीई को प्रवक्ता पदनाम देना, 300 से अधिक अर्जित अवकाश को खाते में जमा करने, पीजीटी आईपी की पदोन्नति के लिए पांच वर्ष कंप्यूटर अध्यापन के अनुभव की शर्त हटाने और आउटसोर्स अध्यापकों के लिए नीति बनाना इत्यादि मांगें शामिल रहीं।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश महामंत्री नरेश महाजन, प्रदेश प्रवक्ता एवं मुख्य प्रेस सचिव कैलाश ठाकुर, राज्य उपप्रधान प्रदीप पटियाल, जोगिंद्र सिंह चौधरी, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान दलेर जंवाल, समन्वय समिति के अध्यक्ष और मंडी जिला प्रधान अश्वनी गुलेरिया, जिला अध्यक्ष हमीरपुर संजीव ठाकुर, राजेश गौतम, जिला महामंत्री राजकुमार ठाकुर, वित्त सचिव मनोज कुमार सहित जिला कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed