फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सम्मू ताल में बस अड्डे को लेकर गहमागहमी

सम्मू ताल में बस अड्डे को लेकर गहमागहमी

Thu, 22 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भोरंज में वीरवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भोरंज में बस अड्डे के निर्माण को लेकर चर्चा हुई। जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने प्रस्ताव रखा कि सभा बताए कि सम्मू ताल में बस अड्डा बनना चाहिए या नहीं? सभा में कई लोगों ने बस अड्डा बनने का समर्थन किया और कुछ ने विरोध किया। जिस पर काफी गहमागहमी हुई। मामला यह भी उठा कि पंचायत प्रधान अड्डे के लिए एनओसी नहीं दे रहे।
विज्ञापन

सम्मू ताल में लगभग 10 कनाल सरकारी भूमि है और करीब 15 सालों से भोरंज में बस अड्डे की मांग चली आ रही है लेकिन, आज तक बजट का प्रावधान नहीं हुआ। विधायक कमलेश कुमारी ने इस के लिए प्रयास किया और 31 लाख का प्रावधान किया। लेकिन, ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया है। पंचायत प्रधान गरीब दास ने बताया कि वह बस अड्डे के विरोध में नहीं है। ग्राम सुधार सभा ने पंचायत को प्रस्ताव दिया है कि अड्डे के लिए एनओसी नहीं दी जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा पूर्ण नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed