{"_id":"5bd8a21abdec2269424c09e9","slug":"21540923930-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलकनंदा हाउस को मिली अकादमिक ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलकनंदा हाउस को मिली अकादमिक ट्रॉफी
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक प्राइमरी स्कूल सुजानपुर टीहरा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को स्कूल प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी रमेश सांगल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता सैनिक प्राइमरी स्कूल की मुख्याध्यापक सीमा गुप्ता ने की। इस दौरान सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य एके पॉल, उपप्रधानाचार्य जसकरण सिंह परमार विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।
शुभारंभ पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्याध्यापक सीमा गुप्ता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर मुख्यातिथि एवं बच्चों के अभिभावकों को सालभर की गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्यातिथि ने बच्चों को मेहनत और लग्न से पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि जब भी मौका मिले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों एवं अन्य ज्ञान उपयोगी कार्यक्रमों में भी भाग लेते रहना चाहिए। मुख्यातिथि सहित स्कूल स्टाफ सदस्यों ने वर्ष भर के दौरान विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके अकादमिक ट्राफी अलकनंदा हाउस, स्पोर्ट्स ट्रॉफी भागीरथी हाउस, टेरिटरी ट्रॉफी भागीरथी हाउस और कॉक हाउस ट्रॉफी अलकनंदा हाउस को प्रदान की गई।