फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   छुट्टी पर घर आ रहे सैनिक का दिल का दौरा पडने से निधन

छुट्टी पर घर आ रहे सैनिक का दिल का दौरा पडने से निधन

Tue, 30 Oct 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
छुट्टी पर घर आ रहे सैनिक का दिल का दौरा पडने से निधन
kkk - फोटो : अमर उजाला
नादौन (हमीरपुर)। भारतीय सेना में सेवारत उपमंडल नादौन के माजरा गांव के एक सैनिक का छुट्टी पर घर आते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सैनिक सियाचिन में तैनात था और छुट्टी लेकर घर के लिए निकला था लेकिन, सियाचिन हेलीपैड पर फ्लाइट पकड़ने से पूर्व ही उसे दिल का दौरा पड़ गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत कश्मीर के गांव माजरा का अजय कुमार (36) पुत्र धनी राम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह वर्ष 2000 में भारतीय सेना भर्ती हुआ था। जवान की शादी को 14 साल हो चुके हैं और बीते सितंबर माह में परिवार में बेटे ने जन्म लिया है। बेटे के जन्म और दिवाली की खुशी के लिए वह 28 अक्तूबर को ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आ रहा था लेकिन, घर नहीं पहुंच पाया। वह अपने बच्चे का मुंह तक नहीं देख पाया। वहीं, नवजात बच्चे के सिर से पिता का साया भी उठ गया। परिवार के इकलौते पुत्र अजय की मौत की खबर सुनते ही परिवार सहित क्षेत्र भर में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को शहीद का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा। जहां पर राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। एसडीएम दिलेराम धीमान का कहना है कि अजय के शहीद होने की सूचना 28 अक्तूबर को मिली। मंगलवार को अजय का शव पैतृक गांव पहुंचा। जहां पर राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed