{"_id":"5b15762f4f1c1b694d8b4a69","slug":"21528133167-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौडू पंप हाउस की मोटरें खराब, तीन हजार आबादी को सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौडू पंप हाउस की मोटरें खराब, तीन हजार आबादी को सप्लाई ठप
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी(हमीरपुर)। बमसन मेवा लगवालती पेयजल योजना के बौडू पंप हाउस की तीन में से दो मोटरें खराब हो जाने के कारण गवारड़ू और टौणी देवी क्षेत्र की तीन हजार आबादी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गांवों में एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं हुई है। इस कारण क्षेत्रवासियों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नलों में पानी न आने के कारण लोग दूर दराज के प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। इससे लोगों के समय के साथ-साथ दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। गर्मी में चल रही पानी की समस्या के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा पेयजल किल्लत झोखर क्षेत्र के लोगों को है।
लोग खातरियों का पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने आईपीएच विभाग से पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं होगा तो वह विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे। इस बारे सहायक अभियंता आईपीएच विभाग कमलेश कुमार का कहना है कि पंप हाउस की मोटरें खराब होने से समस्या हुई है। पंप हाउस से पानी की सप्लाई एक मोटर के सहारे हो रही है। जल्द ही मोटरों की रिपेयर करवाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। झोखर की सप्लाई टौणी देवी के लिए काट दी जाएगी। झनिक्कर के टैंक से टौणी देवी को सप्लाई दी जाएगी।