फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर हत्या से दहशत

पुलिस चौकी से एक किलोमीटर दूर हत्या से दहशत

Mon, 14 May 2018 11:07 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में बढ़ती वारदातों ने दहशत पैदा कर दी है। वहीं इलाके के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस चौकी जाहू से महज एक किलोमीटर की दूरी पर सड़क किनारे टैक्सी चालक की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी गांव में करीब डेढ़ हफ्ता पहले एक नई कार आग लगने से जलकर राख हो चुकी है। कार खुद जली या जलाई गई थी, इससे अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है। कार में आग लगने के कारणों का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। इसी साल इलाके से एक नाबालिग युवती का दिनदहाड़े घर के आंगन से अपहरण और सामूहिक दुराचार का मामला भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन

बढ़ती वारदातें जिला पुलिस और स्थानीय भोरंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही हैं। लोगों का कहना है कि अगर रात्रि गश्त के साथ दिन में पुलिस की चहलकदमी हो तो वारदातों पर अंकुश लग सकता है। मुंडखर पंचायत के प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि बढ़ती वारदातों से समूचा क्षेत्र सहमा हुआ है। उन्होंने कहा कि कोई भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा।
विज्ञापन


डॉग स्कवायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
टैक्सी चालक की हत्या के मामले का पता लगाने के लिए पुलिस ने डॉग स्कवायड और फोरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया है। विशेषज्ञ की टीम मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। लेकिन हत्या के 24 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा भी जांच के लिए खुद घटना स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी और बच्चे गए थे मायके
मृतक प्रदीप कुमार की पत्नी सुमना देवी अपने बेटे दीक्षित व अक्षित को लेकर गोपालपुर स्थित अपने मायके गई हुई थी। परिवार ने सोमवार को ही घर लौटना था, लेकिन उससे पहले मौत की खबर मिलने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा कि प्रदीप कुमार सुबह टैक्सी लेकर दियोटसिद्ध गया हुआ था और शाम साढ़े सात बजे मालिक के घर पर गाड़ी खड़ी कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उसे आम के पेड़ के नीचे मोबाइल पर फोन करते हुए देखा। बाइक सवार ने उसे आवाज भी लगाई लेकिन फोन पर व्यस्त होने के चलते प्रदीप कुमार ने ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद ग्रामीण बाइक स्टार्ट कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed