{"_id":"5a6f5d474f1c1b90268b7205","slug":"21517247815-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में विकास कार्यों का प्रस्तुत किया गया लेखा जोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में विकास कार्यों का प्रस्तुत किया गया लेखा जोखा
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी में समिति सदस्यों की बैठक अध्यक्ष अंजु कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेे। बैठक में पिछले तीन महीनों के विकासात्मक कार्यों पर खर्च की गई धनराशि का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
बैठक में समिति हाल के रखरखाव के लिए विधायक निधि से धन राशि उपलब्ध करवाने के लिए विधायक से मांग की गई। इस मौके पर विधायक ने समिति सदस्यों को समिति हाल के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। लखनपाल ने कहा कि आज के परिवेश में समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दलगत नीति से उठकर समाज हित के लिए कार्य करना चाहिए। इस मौके पर पर विकास खंड अधिकारी बलिंद्र चौधरी, बीडीसी वाइस चेयरमैन पवन जगोता, समिति सदस्य रेखा ढटवालिया, वासुदेव, सुनीलदत्त, लक्की शर्मा, पवन कुमार, किशन कुमार, सुनील कुमार, आशा कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।