{"_id":"5a3fd74e4f1c1bbd208b8903","slug":"21514133326-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। अस्पताल में शनिवार को अल्ट्रासाउंड लैब बंद पड़ी रही। वहीं रविवार और क्रिसमस की छुट्टी होने के चलते अब लोगों को मंगलवार वाले दिन ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सकेगी। अस्पताल में तैनात अल्ट्रासाउंड के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों में से एक चिकित्सक तीस दिसंबर तक छुट्टी पर हैं। वहीं दूसरे चिकित्सक की ड्यूटी गलोड़ में चल रहे चिकित्सा शिविर में थी। कोई भी अल्ट्रासउंड विशेषज्ञ चिकित्सक अस्पताल में न होने के कारण शनिवार को अल्ट्रासाउंड लैब बंद रही। इस कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पाई।
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने के कारण ज्यादा जरूरत वाले मरीजों को प्राइवेट लैब में अधिक खर्च कर अपना टेस्ट करवाना पड़ा। जिस कारण लोगों को आर्थिक, मानसिक व शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा। लैब के बंद होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी अस्पताल में चैकअप करवाने आई गर्भवती महिलाओं को हो रही है। शनिवार दोपहर भी करीब आधा दर्जन गर्भवती महिलाएं अपने परिजनों सहित अल्ट्रासाउंड लैब के बाहर आईं, लेकिन लैब बंद देखकर मायूस होकर लौट गईं। दो छुट्टियां होने के कारण अब मरीजों को दो दिन तक अल्ट्रासाउंड से वंचित रहना पड़ेगा। उधर , एसएमओ डॉ. रमेश चौहान का कहना है कि हर शनिवार को चिकित्सक की बाहरी अस्पतालों में ड्यूटी होती है। वहीं दूसरे चिकित्सक छुट्टी पर थे। इस कारण शनिवार को अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए।