{"_id":"5a3a90744f1c1bcd6d8b530c","slug":"21513787508-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरायेदारों को बसाने से पहले पंचायत को देनी होगी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरायेदारों को बसाने से पहले पंचायत को देनी होगी सूचना
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। अब बिझड़ी क्षेत्र के अंतर्गत भवन मालिकों को अपने भवन किराये पर देने से पहले पंचायत को सूचना देनी होगी। बिझड़ी पंचायत ने इस संदर्भ में पुलिस से भी मांग की है कि यदि कोई व्यक्ति पंचायत की एनओसी के बगैर प्रवासियों को किराये पर ठहराता है। ऐसे परिवारों पर पुलिस कार्रवाई करे। पंचायत का मानना है कि पूरी पंचायत में प्रवासियों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। इस बारे पंचायत को भी जानकारी नहीं दी जाती। लिहाजा मकान मालिक की मनमर्जी के चलते संपूर्ण स्वच्छता अभियान प्रभावित हो रहा है। पंचायत में कई ऐसे मकान हैं, जहां पर शौचालयों की भी व्यवस्था नहीं है।
इसके चलते बिझड़ी पंचायत ने प्रस्ताव पारित किया है जो पुलिस थाना बड़सर को दिया जाएगा। प्रस्ताव में लिखा गया है कि बिना पंजीकरण रह रहे प्रवासियों की तादात पंचायत के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। जिससे पंचायत को स्वच्छ बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा प्रवासियों का पता नहीं चलता कि कौन कहां रहता है। जिससे आपराधिक मामलों में भी इनके शामिल होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। अगर इस संबंध में प्रवासियों से उनके पंजीकरण के बारे में पूछा जाए तो वे असभ्य भाषा पर उतर आते हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का तो यहां तक कहना है कि अगर कोई मकान मालिक इनको अपना मकान किराये पर देता है तो उसे पहले पंचायत से अनुमति लेनी होगी। पंचायत के उपप्रधान संजय शर्मा ने कहा कि प्रवासियों के पंजीकरण के संबंध में प्रस्ताव बना लिया गया है जो शीघ्र बड़सर थाना को दिया जाएगा। जब भी कोई प्रवासी बिझड़ी पंचायत के क्षेत्र में रहता है तो उसकी जानकारी उस मकान के मालिक को पंचायत को भी देनी होगी।