{"_id":"5a352e474f1c1bbd208b6f7f","slug":"21513434695-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालटी में अवैध विरोजा निकालने के मामले में नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालटी में अवैध विरोजा निकालने के मामले में नोटिस जारी
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। वन विभाग ने उपमंडल नादौन के तहत आते नालटी क्षेत्र में निजी भूमि पर लगे चीड़ के पेड़ों से अवैध तरीके से बिरोजा निकालने के मामले में संबंधित क्षेत्र के वन रक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। विभाग ने नोटिस में कहा कि अगर समय रहते नोटिस का जवाब न दिया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। क्षेत्र के तहत डेढ़ दर्जन चीड़ के पेड़ों पर वन विभाग की मंजूरी के बिना कट लगाकर बिरोजा निकाल लिया गया था। मामला ध्यान में आते ही विभाग ने संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए सारा बिरोजा जब्त कर लिया था। अब विभाग ने वन रक्षक को नोटिस जारी किया है। उधर, वन मंडलाधिकारी प्रीति भंडारी ने कहा कि नालटी में अवैध तरीके से बिरोजा निकालने के मामले में संबंधित एरिया के वन रक्षक को नोटिस जारी किया गया है। वहीं निकाले गए बिरोजा को विभाग ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन