{"_id":"5a09a84f4f1c1b6f548bcdad","slug":"21510582351-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में करवाया एनएएस सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में करवाया एनएएस सर्वे
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन। जिला हमीरपुर के 173 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई के स्तर की जांच के लिए सोमवार को एनएएस सर्वेक्षण करवाया गया। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर स्थित गौना के प्रभारी जगदीश कौशल ने बताया कि इस कार्य के लिए जेबीटी तथा निजी संस्थानों के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण को एनसीईआरटी दिल्ली को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पढ़ाई के स्तर को जांचा गया तथा इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। कौशल ने बताया कि जिलाभर में सुबह 11 बजे यह सर्वेक्षण आरंभ हुआ। उन्होंने सर्वेक्षकों से कहा कि वह एकत्रित रिपोर्ट अपने संस्थानों में ही जमा करवाएं।
विज्ञापन