{"_id":"5a084d754f1c1b86698baf4a","slug":"21510493557-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में आज से शुरू होगा नेशनल अचीवमेंट सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में आज से शुरू होगा नेशनल अचीवमेंट सर्वे
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में एनएएस (नेशनल अचीवमेंट सर्वे) की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। यह सर्वे 13 नवंबर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस सर्वे में जिला हमीरपुर के 173 स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन किया जाएगा। बच्चों की रिपोर्ट का आकलन एनसीआरटी (नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च ट्रेनिंग) नई दिल्ली द्वारा किया जाएगा।
इस सर्वे के लिए डाईट के जेबीटी प्रशिक्षु तथा निजी संस्थानों के प्रशिक्षु प्रशिक्षित किए गए हैं तथा इनको फील्ड इन्वेस्टिगेटर बनाया गया है। डाईट के प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी जगदीश कौशल ने बताया कि एनएएस सर्वे के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस सर्वे के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष डाईट हमीरपुर में बनाया गया है। कौशल ने कहा कि सभी फील्ड इन्वेस्टिगेटर सर्वे की सामग्री अपने-अपने संस्थानों में जमा करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सर्वे बच्चों की शिक्षा में सुधार के लिए सहायक सिद्ध होगा और पढ़ाई का स्तर सुधरेगा। इस सर्वे के तहत जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सीखने की क्षमता को परखने के बाद आगामी महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।