{"_id":"59fdabe14f1c1bf3538bb171","slug":"21509796833-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबैंली में मतदान के बारे किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबैंली में मतदान के बारे किया जागरूक
Updated Sat, 04 Nov 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
voting
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
हमीरपुर।
नेहरू युवा केंद्र और जय भीम युवा मंडल के सहयोग से ग्राम पंचायत शासन के गांव दरबैंली में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। इसकी अध्यक्षता नेहरु युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवी चुन्नी लाल ने की।
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने लोगों को जागरुक करने वह उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायतों में मतदाता जागरुकता अभियान चलाए है। उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनावों में कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रतिशतता बहुत कम रही जो कि एक गंभीर विषय है। इसलिए सभी लोगों को चाहिए कि वह अपने मत का प्रयोग करें और एक सभ्य नागरिक का उदाहरण दें ताकि इस बार के विधानसभा चुनावों में हर बूथ पर शत प्रतिशत मतदान हो।
विज्ञापन
स्वयंसेवी सफल डोगरा ने सभी लोगों को हुई वीवेपैट की जानकारी भी दी। पंचायत प्रधान राखी जायसवाल ने गांव वालों से मतदान करने का आग्रह किया और अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा। ताकि इस बार के विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ पर शत-प्रतिशत मतदान हो।
विज्ञापन