फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   रेहड़ी-फड़ी वालों को नहीं बनाई पक्की दुकानें

रेहड़ी-फड़ी वालों को नहीं बनाई पक्की दुकानें

Sat, 04 Nov 2017 06:29 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सुजानपुर(हमीरपुर)।
स्थानीय कस्बे में शिलान्यास के बाद भी रेहड़ी-फड़ी वालों को पक्की दुकानें नहीं मिल पाई हैं। आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने 2016 में रेहड़ी-फड़ी वालों को पक्की दुकानें देने के लिए शिलान्यास किया था। शिलान्यास करने के बाद भी दुकानों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय नगर परिषद ने रेहड़ी-फड़ी वालों को एक वर्ष के भीतर पक्की दुकानें देेने का आश्वासन दिया था, परंतु शिलान्यास को एक वर्ष बीत जाने के बाद भी दुकानों का निर्माण नहीं हो पाया है।

दुकानों के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान नहीं किया जा सका है। कई वर्षों से रेहड़ी-फड़ी वाले कस्बे में उनके लिए पक्की दुकानें बनाने की मांग करते आए हैं। नप की ओर से बिना बजट का प्रावधान किए पक्की दुकानों का शिलान्यास करवा दिया। इस बारे में नप ने बजट का प्रावधान रेहड़ी-फड़ी वालों से ही करने का निर्णय लिया था, लेकिन यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। इस कारण कस्बा में पक्की दुकानों का निर्माण कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन


इसके चलते कस्बे के रेहड़ी-फड़ी धारक धूप और बारिश में ही व्यापार करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि पक्की दुकानें बनाने के लिए न तो भाजपा के नुमाइंदे कुछ कर पाए हैं और न ही कांग्रेस के नेता। सरकार और नप क ओर से दुकानों के लिए बजट उपलब्ध न करवाने के कारण दुकानों का निर्माण नहीं हो पाया है। वहीं रेहड़ी-फड़ी धारक इतनी राशि का प्रावधान करने में असमर्थ हैं। इस बारे मे रेहड़ी-फड़ी यूनियन के प्रधान अशोक मेहरा का कहना है कि राणा ने दुकानें बनाने का वायदा काफी समय पहले किया था। उन्होंने इन दुकानों के निर्माण का शिलान्यास कर मात्र वाहवाही लूटी है। यूनियन के महासचिव दिनेश डोगरा का कहना है कि राजनीतिक दल हमेशा जनता को गुमराह करते हैं। नप के पार्षद आशुतोष शर्मा का कहना है कि शिलान्यास से पहले ही रेहड़ी-फड़ी धारकों ने धनराशि जमा करने की जिम्मेवारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्की दुकानें बनाकर देंगे
सुजानपुर से भाजपा के उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल का कहना है कि विस चुनावों के बाद रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए पक्की दुकानों का निर्माण करवा दिया जाएगा।


नप के कारण काम लटका
कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा का कहना है कि सुजानपुर नप में अधिकतर भाजपा के समर्थक नुमाइंदे हैं। इस कारण दुकानों का कार्य लटक रहा है। यह कार्य नगर परिषद द्वारा करवाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed