फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   2,039 cases of people settled in Lok Adalat

Hamirpur (Himachal) News: लोक अदालत में लोगों के 2,039 मामलों का किया निपटारा

Sun, 10 Sep 2023 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत शनिवार को हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन और बड़सर में लोक अदालतें लगाई गईं और हजारों लोगों के केसों का निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनीश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिले में कुल 6,400 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से 2,039 केसों का निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन मामलों में कुल 2,25,52,317 रुपये की राशि जुर्माने, हर्जाने-मुआवजे या सेटलमेंट के रूप में वसूली गई है। अनीश कुमार ने बताया कि इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के 4,621 मामले, प्री-लिटिगेशन के 828 और पोस्ट-लिटिगेशन के 951 मामलों की सुनवाई की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अदालतों में लंबित मामलों का आपसी सहमति के साथ त्वरित निपटारा करवाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। इससे उनके समय और धन की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed