फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   5.6

5.6

Fri, 03 May 2019 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर और एसआईयू की टीम ने शुक्रवार सुबह 5.68 किलोग्राम चरस के साथ नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुल्लू जिले से नशे की इतनी बड़ी खेप ला रहे थे। कुल्लू और मंडी दो जिलों की पुलिस को चकमा देकर आरोपियों ने नशे की खेप को हमीरपुर पहुंचा दिया। हमीरपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर जब उनकी गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें नशे की बड़ी खेप बरामद हुई है। हमीरपुर में बरामद यह चरस अब तक की सबसे मात्रा है। उधर, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस की टीम ने हमीरपुर शहर के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान अश्वनी कुमार उर्फ मल्ली (32) निवासी वार्ड-8 हमीरपुर और विशाल शर्मा उर्फ लवली निवासी वार्ड-एक हमीरपुर गाड़ी में सवार होकर आ रहे थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर जब उनकी गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो उसमें 5 किलो 68 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर खेप को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी अश्वनी कुमार उर्फ मल्ली के खिलाफ विभिन्न मामलों में 12 केस पूर्व में ही दर्ज हैं। इनमें से दो मामले एनडीपीएस के ही हैं। अश्वनी कुमार बाहर से नशे की खेप लाकर हमीरपुर में इसे बेचता था। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पकड़े गए एक आरोपी अश्वनी कुमार की हमीरपुर में दुकान है और दूसरा आरोपी विशाल शर्मा गोवा के एक होटल में नौकरी करता है।
विज्ञापन


इस साल अब तक दर्ज हुए एनडीपीएस के 31 मामले
जिला पुलिस ने वर्ष 2019 में जनवरी से अब तक एनडीपीएस के 31 केस दर्जकर भारी मात्रा में नशे के खेप बरामद की है। पुलिस ने जनवरी माह में दस, फरवरी में नौ, मार्च में दस और अप्रैल में एनडीपीएस का एक केस दर्ज किया है। वहीं, मई माह में भी यह पहला मामला दर्ज हुआ है। इन सभी मामलों में पुलिस ने चरस, अफीम, चूरा पोस्त और चिट्टा बरामद किया है। इसी कड़ी में पुलिस ने चिट्टे के सरगना नाइजीरियन को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed