{"_id":"5c4b3fa6bdec224af7150e5f","slug":"201548435366-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के पांच वुशू खिलाडिय़ों ने अगले दौर में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के पांच वुशू खिलाडिय़ों ने अगले दौर में किया प्रवेश
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। लवली विश्वविद्यालय जालंधर में चल रही चार दिवसीय 18वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में प्रदेश के पांच खिलाड़ियों ने तालू और सांसू स्पर्धा में क्वालीफाई करके अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रदेश वुशू खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने कहा कि 18वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में प्रदेश के कांगड़ा जिला के चेतन ने सांसू स्पर्धा में पहली जीत दर्ज की है। तालू की प्रतियोगिता में कशिश, दिव्यांश, अजय कुमार और विजय कुमार ने भी अपने पहले मैच जीत कर आगामी चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जबकि, अन्य खिलाड़ी रितिक राणा, धीरज, अभय कुमार, संकेत वर्मा, अमन कुमार, शुभम, इशांत, युवराज, लक्षिता, रोहनी धीमान, महताब कौर, अक्षित कुमार, अर्णव शर्मा, आंशिनी, मेधा, दिनेश और मुस्कान प्रतियोगिता में मैच नहीं जीत पाए हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अगले मैच भी जीतेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।