{"_id":"5c4b3dcbbdec22736153fc30","slug":"201548434891-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस छात्र राज्यस्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता को चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस छात्र राज्यस्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता को चयनित
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की प्राचार्य मीना सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात में कहा था कि देश के युवाओं के साथ अपने विचार साझा करना चाहता हूं ताकि, युवाओं की आवाज को सुना जा सके। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है और उन्हें अपने पथ से भ्रष्ट नहीं होना चाहिए।
युवा पीढ़ी को सबसे ज्यादा जरूरत नशे से बचाने की है ताकि, वे स्वच्छ सोच के साथ अपना और देश के भविष्य का निर्माण कर सकें। हमीरपुर तथा ऊना के नोडल अधिकारी मनोज डोगरा ने कहा कि युवा सांसदों ने आतंकवाद, आर्थिकी, जलवायु परिवर्तन और खेलो इंडिया पर अपने विचार रखे। इस दौरान हमीरपुर से नेहरू युवा केंद्र की श्वेता देवी, भोरंज की कृतिका, बड़सर की प्राची, शिवानी तथा भोरंज की रिशा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। वहीं, जिला ऊना से बंगाणा के विशाल, दौलतपुर की अंकिता शर्मा, नीतीश कुमार, प्रशांत ठाकुर और अलका जिला ऊना से राज्यस्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं।