फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Department swings into action following rise in dog bite cases; vaccination to begin on the 28th.

Hamirpur (Himachal) News: डॉग बाइट के मामले बढ़ने पर जागा विभाग, 28 से शुरू होगा टीकाकरण

Mon, 28 Sep 2026 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 28 Sep 2026 05:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में ढाई साल में 11 हजार से अधिक लोगों को कुत्तों ने काटा
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने अभियान के लिए उपमंडल स्तर के अस्पतालों में 100 से 300 टीकों की खेप भेजी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। लावारिस कुत्तों के बढ़ते आतंक के बीच पशुपालन विभाग विश्व रेबीज दिवस पर 28 सितंबर से कुत्तों के निशुल्क टीकाकरण का अभियान शुरू करेगा । उपमंडल स्तर पर अस्पतालों में आयोजित होने वाले इस अभियान के तहत कुत्तों को रेबीज से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। जिले में कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने के बाद विभाग ने यह निर्णय लिया है। अभियान तीन सप्ताह तक चलाया जाएगा।
पशुपालन विभाग ने अभियान के लिए उपमंडल स्तर के अस्पतालों में 100 से 300 टीकों की खेप भेजी है। इसके अलावा जरूरत को देखते हुए करीब पांच हजार अतिरिक्त टीकों की मांग भी भेजी है। पशुपालन विभाग के अनुसार, अधिक से अधिक कुत्तों का टीकाकरण कर रेबीज के खतरे को कम करना है।
विज्ञापन

शहरी निकायों, प्रशासन और पंचायतों की ओर से नसबंदी और जागरूकता अभियान चलाने के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन कुत्तों के काटने के मामलों में कमी के बजाय लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जनवरी 2024 से जून 2026 तक जिले में 11 हजार से अधिक लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो चुके हैं। औसतन हर दिन 15 से अधिक लोग एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और कामकाजी लोग भी शामिल हैं। वर्ष 2024 में कुत्तों के काटने के 4,269 मामले सामने आए थे। वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 4,325 हो गई। वहीं, वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में ही 2,406 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पंचायत स्तर पर भी समस्या का नहीं हुआ स्थायी समाधान
शहर के बाजारों, बस अड्डों, अस्पतालों, स्कूलों और रिहायशी क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते दिखाई देते हैं। कई बार ये राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और बच्चों पर हमला कर देते हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी पंचायत स्तर पर इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों में डॉग बाइट का खतरा सबसे अधिक रहता है और समय पर उपचार न मिलने पर रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी का जोखिम बढ़ जाता है।

बॉक्स
कुत्ता काटने के बाद ये उपाय करें
कुत्ता काटने के बाद घाव को कम से कम 15 मिनट तक साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह और एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए। घरेलू उपचार या लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
कोट
-विश्व रेबीज दिवस के मौके पर टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। पर्याप्त टीके भेजे हैं।-डॉ. सुजय शर्मा, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed