{"_id":"5baa7c9b867a557e9f67d26c","slug":"201537899675-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोट में दो कारों की टक्कर से एनएच पर एक घंटा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोट में दो कारों की टक्कर से एनएच पर एक घंटा जाम
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पड़ते कोट गांव में अवाहदेवी हमीरपुर एनएच पर दो कारों की टक्कर से करीब एक घंटे जाम लगा रहा। इस टक्कर में कार सवारों को तो मामूली चोटें आई हैं लेकिन, दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। टक्कर के बाद दोनों कारें सड़क पर ही खड़ी रहीं। इस कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया।
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अवाहदेवी से हमीरपुर और हमीरपुर से अवाहदेवी की ओर जा रही दो तेज रफ्तार कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि इनमें सवारियों और चालकों में से कोई हताहत नहीं हुआ है। जबकि कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। टक्कर के बाद लगे जाम से अपने गंतव्य जा रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटा लोगों को जाम के बीच फंसा रहना पड़ा। इससे उन्हें अपने कार्यों के लिए देरी हुई। मौके पर पहुंची हमीरपुर पुलिस ने जाम को खुलवाया। कार्यकारी थाना प्रभारी हमीरपुर बलदेव सिंह ने कहा कि पुलिस ने जाम को हटा दिया था। दोनों पक्षों की बातचीत शाम तक जारी है। समझौता होने पर केस दर्ज नहीं होगा। अगर समझौता नहीं होता है तो मामला दर्ज किया जाएगा।