{"_id":"5b913461867a557fff72f6bf","slug":"201536242785-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में रितिका राणा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में रितिका राणा प्रथम
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। डीडीएम साईं लॉ कालेज कल्लर में दो दिवसीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम दिन भाषण, प्रश्नोत्तरी, एक्सटेंपोर एवं मूट कोर्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें स्कूल और कालेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में डीएवी भड़ोली की छात्रा रितिका राणा ने प्रथम, सुरभी ने द्वितीय और डीडीएम साईं लॉ कालेज की छात्रा नेहा व शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मूट कोर्ट प्रतियोगिता में सुषमा, संदीप व शगुन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रियंका बेस्ट मूटर बनी।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी भड़ोली एवं स्थानीय कालेज के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे दिन वीरवार को सांस्कृतिक प्रतियोगिता के एकल गायन में स्थानीय कॉलेज की अरविंद कुमारी ने प्रथम स्थान, कविता ने द्वितीय और शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में आरुषि एवं कनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाटक में स्थानीय कालेज ने प्रथम और तृषा कालेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में स्थानीय कॉलेज ने प्रथम एवं तृषा कालेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि एडवोकेट भुवनेश शर्मा और कालेज के प्रशासनिक अधिकारी राजेश कपिल ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।