{"_id":"5a5e2f6c4f1c1b81268b4b3d","slug":"201516121964-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी चालक और पर्यटकों में झड़प, ढाई घंटे परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी चालक और पर्यटकों में झड़प, ढाई घंटे परेशान रहे यात्री
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
pic
विज्ञापन
सलौणी(हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत पड़ते सलौणी कस्बा में मंगलवार दोपहर एक सरकारी बस के चालक और निजी गाड़ी में जा रहे सैलानियों के बीच झड़प हो गई। यह झड़प बस की टक्कर से गाड़ी का शीशा टूटने के कारण हुई। झड़प के कारण चंडीगढ़ से सरकाघाट जा रही निगम की बस करीब ढाई घंटे खड़ी रही। इस कारण बस में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार दोपहर को सलौणी में जाम लगा हुआ था। इस जाम में चंडीगढ़-सरकाघाट रूट की बस और पंजाब से आए पर्यटकों की दो गाड़ियां भी फंसी हुई थी। पास लेते समय बस एक गाड़ी के साथ टकरा गई और गाड़ी का साइड शीशा टूट गया। शीशा टूटने को लेकर दोनों पक्षों मे कहासुनी शुरू हुई। जो बाद मे काफी बढ़ गई। पंजाब की दो गाड़ियों में सवार सैलानी गुंडागर्दी पर उतर आए और उन्होंने गाड़ी से रॉड निकाली और एचआरटीसी ड्राइवर की ओर बढ़े। तभी अचानक जाम मे फंसे डीएसपी बड़सर मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों को शांत किया। मामले की नजाकत को भांपते हुए सैलानी वहां से रफूचक्कर हो गए, लेकिन डीएसपी ने बड़सर पुलिस नाके पर फोन कर उन्हें पकड़वा दिया। सैलानियों को पुलिस की गाड़ी मे फिर से सलौणी लाया गया और दोनों पक्षों की सहमति से समझौता हो गया। बस चालक व सैलानियों की आपसी झड़प का नुकसान यात्रियों को उठाना पड़ा। डीएसपी बड़सर धर्म चंद का कहना है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को संभाल लिया। आगामी कार्रवाई के लिए भोटा पुलिस इंचार्ज को सूचित कर दिया गया। भोटा चौकी प्रभारी बसंत सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।
जाम में आधा घंटा फंसी रही एंबुलेंस
सलौणी कस्बा में लगे जाम में एक एंबुलेंस भी आधा घंटा फंसी रही। इस कारण एंबुलेंस में मौजूद मरीज व उसके तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। सलौणी कस्बे में यातायात की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बाजार में जाम लगना आम बात हो गई है। हालांकि प्रशासन ने यहां यातायात की समस्या से निपटने के लिए दो पुलिस कर्मी नियुक्त किए है मंगलवार को एक मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी आधे घंटे तक जाम मे फंसी रही। स्थानीय लोगों पवन, राजेश, अनिल, विपन, जीवन, रमेल, अशोक, राकेश आदि ने विभाग से लोगों को हो रही इस परेशानी से निजात दिलाने की मांग की है। इस संबंध में एसपी हमीरपुर रमन कुमार का कहना है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। अगर कहीं कोई कोताही हो रही है तो सख्त निर्देश जारी कर व्यवस्था सुचारु की जाएगी।