{"_id":"5a5a10b04f1c1bb13f8b4a05","slug":"201515851952-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिझड़ी बाजार में लगा एटीएम एक सप्ताह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिझड़ी बाजार में लगा एटीएम एक सप्ताह से बंद
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)।
स्थानीय बाजर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम एक सप्ताह से खराब है। त्योहारी सीजन में एटीएम के बंद पड़ने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को भी बाजार में खरीददारी करने आए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग बाजार में सामान खरीदने के लिए एटीएम से कैश निकलवाने पहुंचे, लेकिन एटीएम के बंद होने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन पीएनबी का एटीएम या तो खराब रहता है या फिर इसमें कैश ही नहीं होता। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
स्थानीय लोगों कपिल देव, पंकज, सौरभ कालिया, अजय राज शर्मा, देश राज का कहना है कि जब भी एटीएम जाएं तो खाली हाथ ही वापस आना पड़ता है। एटीएम के बंद रहने से लोगों को दस किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करके चकमोह या गारली जाना पड़ता है। लोगों ने बैंक प्रबंधन से एटीएम की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
इस संबंध में पीएनबी शाखा प्रबंधक बिझड़ी नरेश कुमार का कहना है कि एटीएम में तकनीकी खराबी के चलते लोगों को सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इंजीनियर बुलाया गया है तथा जल्द ही इसका निवारण हो जाएगा।
विज्ञापन