{"_id":"5a4e48c64f1c1b10788b6729","slug":"201515079878-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 मिडल स्कूलों में स्थापित होगी कैल लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 मिडल स्कूलों में स्थापित होगी कैल लैब
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर की 12 पाठशालाओं में कंप्यूटर असिस्टेड लर्निंग (कैल) लैब स्थापित की जाएंगी। लैब में तीन कंप्यूटर स्थापित किए जाएंगे। इसके माध्यम से मिडल स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान दिया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा मिडल स्कूलों को अब आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा मिडल स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कैल लैब स्थापित की जा रही हैं।
इन स्कूलों के बच्चे भी अब कंप्यूटर का प्रयोग कर सकेंगे। स्कूलों में पढ़ाई संबंधी शिक्षा सामग्री इन प्रयोगशालाओं में मौजूद रहेगी। मिडल स्कूल के विद्यार्थियों को कंप्यूटर के माध्यम से अपग्रेड किया जाएगा। स्कूलों के बच्चे आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर सकेंगे। यह उपकरण शिक्षा को मनोरंजक व रोचक बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। मिडल स्कूलों में विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अब कंप्यूटर भी सीख पाएंगे। डाईट के प्रधानाचार्य तथा डीपीओ जगदीश कौशल ने कहा कि शिक्षा विभाग ने जिला हमीरपुर के 12 पाठशालाओं में कंप्यूटर असिस्टेड लर्निंग लैब स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। राजकीय मिडल स्कूल दाड़, दैण, घरस्याण, कोटला, दंदवी, वनू, साईं, नेरी, रोपा, चिल्लियां, धलूं तथा बैरी में कंप्यूटर असिस्टेड लर्निंग लैब स्थापित करने की स्वीकृति मिल चुकी है। इन सभी पाठशालाओं में जल्द ही कंप्यूटर असिस्टेड लर्निंग लैब स्थापित कर दी जाएंगी।