{"_id":"5a4d0de24f1c1b1f168b6afd","slug":"201514999266-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावित्रीबाई फूले को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावित्रीबाई फूले को किया याद
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर, जय भीम युवा संगठन तथा जय भीम युवा मंडल अणु हमीरपुर ने संयुक्त रूप से सवित्रीबाई ज्योति राव फूले की जयंती रावमापा कुठेड़ा में मनाई। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य ओंकार सिंह भाटिया ने कहा कि सवित्रीबाई फूले का जन्म 3 जनवरी 1831 महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में हुआ था। इनका विवाह 840 ईस्वी में ज्योतिबा फूले से हुआ था। उनको महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। ज्योति राव को बाद में ज्योतिबा के नाम से जाना गया, वे सवित्रीबाई के संरक्षक गुरु और समर्थक भी थे।
सवित्रीबाई कवयित्री भी थीं। उन्होंने महिलाओं की शारीरिक शोषण से उन्हें बचाया। 10 मार्च 1897 को संस्थान में सवित्रीबाई फूले की बीमारी से मृत्यु हुई थी। उन्होंने पुणे में 18 विश्वविद्यालय खोले हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवी चुनीलाल, जय भीम युवा मंडल अणु हमीरपुर के प्रधान तथा महासचिव सफल डोगरा के नेतृत्व में करवाया गया। सफल डोगरा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों का स्वागत किया।