फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अक्षम बच्चों की छात्रवृत्तियों की दी जानकारी

अक्षम बच्चों की छात्रवृत्तियों की दी जानकारी

Thu, 21 Dec 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर की ग्राम पंचायत जोल में तहसील कल्याण अधिकारी सुजानपुर द्वारा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए शिविर का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व विशेष रूप से अक्षम लोगों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के संबंध में विभिन्न जानकारियां दीं। इस मौके पर नजदीकी पंचायतों के लोग, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजानपुर बलवीर सिंह विरला, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मदन लाल व डाक विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके बलवीर सिंह विरला ने उपस्थित लोगों को विकलांगता के कारणों, विकलांगता क्या है, विकलांगता होने पर उसका निराकरण व कम प्रभाव कैसे किया जा सकता है, के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से भी लोगों को अवगत करवाया। तहसील कल्याण अधिकारी सुजानपुर राकेश पुरी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा विशेष रूप से अक्षम लोगों के लिए चलाई जा रही समस्त योजनाएं बताईं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अक्षम बच्चों को जो सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तथा जिनकी अपंगता 40 फीसदी से अधिक है, को बिना किसी आय सीमा के पांच सौ से तीन हजार रुपये तक की प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। छात्रावास में रहने वालों छात्रों की दशा में यह दर 1500 से लेकर 4000 रुपये प्रतिमाह तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed