{"_id":"5a36a18f4f1c1b74698c2552","slug":"201513529743-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत के लिए उखाड़ी सड़क पर फंस रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत के लिए उखाड़ी सड़क पर फंस रहे वाहन
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
सड़क।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल के तहत बिझड़ी-उखली सड़क की टारिंग मरम्मत कार्य के लिए उखाड़ी गई है। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उखली से बिझड़ी सड़क में नए सिरे से टारिंग कार्य किया जा रहा है। लगभग 18 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग में वैष्णो देवी मंदिर के पास सड़क उखाड़ने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं।
क्षेत्र के लोगों डॉ. संदीप राणा, बलवंत, सीता राम, बलदेव, रोशन लाल सहित अन्य लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने लगभग तीन किलोमीटर सड़क को उखाड़ दिया है। जिसके चलते एक हफ्ते से इस मार्ग में वाहन चलाना ही मुश्किल हो गया है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन फंस रहे हैं। धंगोटा के संदीप राणा ने बताया कि अपनी बीमार माता को इलाज के लिए ले जाना था, लेकिन मार्ग में उनकी गाड़ी फंस गई जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों को बुलाकर वाहन को निकाला गया। उन्होंने कहा कि विभाग के ठेकेदार को एक साथ ही सड़क को नहीं उखाड़ना चाहिए। सारी सड़क उखाड़ने से मार्ग से वाहन निकालना मुश्किल हो गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क को उखाड़कर पूर्णतया बंद नहीं किया जाए।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संतोष कटोच का कहना है कि सिंगल सड़क होने से सड़क उखाड़ी होगी। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को वाहनों के लिए सारी सड़क नहीं उखाड़ने बारे हिदायत दे दी जाएगी।