{"_id":"5a1d646a4f1c1ba12d8b5360","slug":"201511875690-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद-विवाद प्रतियोगिता में रितिक प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद-विवाद प्रतियोगिता में रितिक प्रथम
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर दस में स्थित हमीरपुर पब्लिक स्कूल में मंगलवार को इंटर हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नवमी से जमा दो कक्षा के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय प्रदूषण के लिए सरकार जिम्मेदार है या जनता रहा। बच्चों ने अपने-विचारों से यह बताया की प्रदूषण के लिए सभी जिम्मेदार हैं। सभी को मिलजुल कर कार्य करना है। प्रतियोगिता में रमन, टैगोर और अशोका हाउस के गुंजन शर्मा, तनुष शर्मा, आंचल शर्मा, सानिया ठाकुर, भारती प्रसाद, रितिक शर्मा, अद्विता शर्मा, दीक्षांत, इशिका रानी, ईशा संधू और श्वेता चंदेल ने भाग लिया। इसमें रमन हाउस के रितिक शर्मा को पहला, दीक्षांत को दूसरा, अदविता को तीसरा और गुंजन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्कूल प्रधानाचार्य घनश्याम कश्यप ने बच्चों को प्रदूषण के दुष्परिणाम से अवगत करवाया और उन्हें प्रदूषण कम से कम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन