{"_id":"688fb1a4fe938c4b6c0f2897","slug":"20-thousand-farmers-are-doing-natural-farming-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-162930-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चैंबर की अधूरी मरम्मत से सड़क पर सफर खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चैंबर की अधूरी मरम्मत से सड़क पर सफर खतरनाक
Mon, 04 Aug 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर में संपर्क मार्ग पर खोले गए सीवरेज चैंबर। संवाद।
- फोटो : - ट्रेन से गिरकर घायल सिपाही को एंबुलेंस से लेकर जाती पुलिस। स्रोत: रेलवे कर्मी
हमीरपुर। प्रतापनगर में अंतरिक्ष मॉल की गली से जुड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बीते एक सप्ताह से खुले सीवरेज चैंबर और उखड़ी पेवर टाइल्स लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। चैंबर की ब्लॉकेज अब तक दूर नहीं की गई है, वहीं चैंबर के आसपास से हटाई गई टाइल्स को कार्य के बाद ढंग से नहीं लगाया गया, जिससे मार्ग पर गड्ढे बन गए हैं।
यह तंग गली दिनभर दुपहिया वाहनों की आवाजाही का रास्ता है और रात को डिलीवरी वाहनों सहित स्थानीय लोग भी बाजार से लौटते हैं। ऐसे में सड़क पर असंतुलित टाइल्स और गड्ढों के चलते किसी भी समय हादसा हो सकता है, खासकर रात को जब रोशनी कम होती है और गड्ढे नजर नहीं आते।
स्थानीय लोगों ने जलशक्ति विभाग से मांग की है कि सीवरेज कार्य को शीघ्र पूरा कर, पेवर टाइल्स को सही से बिछाया जाए ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को टाला जा सके। जलशक्ति विभाग हमीरपुर के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा।