{"_id":"69235dd5c03981cfad04d263","slug":"20-thousand-devotees-visited-balyogi-in-deotsidh-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-174492-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए बालयोगी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए बालयोगी के दर्शन
Mon, 24 Nov 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह मंदिर के कपाट खुलने के बाद देर शाम तक मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर पवित्र गुफा में विराजमान बालयोगी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मंदिर में माथा टेकने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गई। हिमाचल, पंजाब और हरियाणा सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर न्यास ने पुख्ता इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में लंगर सुविधा भी रही।
मंदिर में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं ने घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। इस दौरान पूरा मंदिर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु जत्थों में शामिल होकर दिनभर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन करते रहे।
विज्ञापन
वर्तमान में विवाह-शादियों का सीजन चला हुआ है। ऐसे में नवविवाहित दंपति सुखी जीवन के लिए परिवार के सदस्यों के साथ दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ण होने पर बकरे भी अर्पित किए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कर्मचारी दिनभर भीड़ काे नियंत्रित करते रहे।
कोट
रविवार को मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए। मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से श्रद्धालु दर्शन कर सकें।
-संदीप चंदेल, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध