फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   20 thousand devotees offered prayers at Baba Balak Nath temple.

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Sun, 25 Feb 2024 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 20 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा की गुफा के दर्शन किए। रविवार के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित प्रदेशभर से श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे। शनिवार शाम से ही बाबा की नगरी में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। रविवार पूरा दिन श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर बाबा के जयकारे लगाते हुए गुफा की ओर बढ़े और दर्शन किए। 14 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र माह मेलों को लेकर मंदिर न्यास ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेलों से पूर्व ही पंजाब से अधिकतर श्रद्धालु बाइक और साइकिल पर आना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


यह श्रद्धालु पहले बाबा बालक नाथ के दर्शन करते हैं, फिर प्रदेश में विराजमान पांचों देवियों के दर्शन को जाते हैं। रविवार को गेट नंबर पांच के पास भी गाड़ियों का काफी जमावड़ा लगा रहा। श्रद्धालुओं को जाम में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई हैं। जहां पर ट्रस्ट की ओर से संचालित सुविधाओं का वर्णन किया जा रहा है। वहीं, इस बारे में मंदिर न्यास अध्यक्ष एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा ने कहा कि सभी विभागों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि मेलों के शुरू होने से पहले भक्तों को हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाए और सड़क, बिजली, पानी और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed