फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   20 percent wheat affected due to lack of rain

Hamirpur (Himachal) News: बारिश न होने से प्रभावित हुई 20 फीसदी गेहूं

Mon, 06 Mar 2023 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लंबे समय से बारिश न होने और गर्मियों का मौसम समय से पूर्व शुरू होने के कारण गेहूं की फसल खराब हो रही है। धूप के कारण गेहूं की फसल मुरझा गई है। गेहूं की फसल को पानी की बहुत आवश्यकता है लेकिन बारिश न होने के कारण अब फसल खराब हो रही है। जिला में विकास खंड बिझड़ी और भोरंज में सबसे ज्यादा गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। क्योंकि यहां मिट्टी में पानी की पर्याप्तता सबसे कम है। जिले में अभी तक 10 से 20 फीसदी गेहूं की पैदावार प्रभावित होने का अनुमान है।
विज्ञापन

जिले में करीब 30,000 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं का उत्पादन किया जाता है लेकिन इस बार गर्मियां जल्द आने के कारण गेहूं की फसल को बहुत नुकसान पहुंच रहा है। खेतों में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। गेहूं के साथ बीजी गई अन्य फसलें व पशुओं के चारे के पौधे भी बुरी तरह से मुरझाए हुए हैं। इससे पूर्व पीला रतुआ के कारण भी गेहूं की फसल को जिले में औसतन सात फीसदी नुकसान पहुंच चुका है लेकिन अब समय से पहले गर्मियों ने भी किसानों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


वहीं, इस बारे कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने कहा कि बारिश न होने के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द बारिश नहीं हुई तो जिले में गेहूं की फसल को बहुत नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed