{"_id":"669a4e772612488f160d650e","slug":"20-employees-in-medical-college-did-not-get-salary-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-131754-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में 20 कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में 20 कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
रोगी कल्याण समिति के माध्यम से किए हैं नियुक्त
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में हो रही परेशानी
अभी तक नहीं किया गया है इन कर्मचारियों के वेतन का भुगतान
वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को परिवार का पालन पोषण करना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से रखे गए कर्मचारियों को इस माह के वेतन का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों को अपने परिवारों का भरण पोषण भी मुश्किल हो रहा है। रोगी कल्याण समिति के माध्यम से अस्पताल में करीब 20 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। जो सफाई कर्मचारी वर्ग चार व अन्य वर्गों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इनका मासिक वेतन भी डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की ओर से ही दिया जाता है। अभी तक इनका भुगतान नहीं हुआ है। नाम न बताने की शर्त पर इन कर्मचारियों ने कहा कि इसी वेतन से इनके घर का खर्च चलता है तथा बच्चों की स्कूल फीस की अदायगी होती है। इस बार अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि वह अस्पताल में पूरी ईमानदारी से अपनी सेवाएं देते हैं लेकिन समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।