फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   192 adolescent girls vaccinated against cervical cancer

Hamirpur (Himachal) News: 192 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

Mon, 06 Apr 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 06 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
192 adolescent girls vaccinated against cervical cancer
सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगाती किशोरियां। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 32 कोल्ड चेन पॉइंट्स पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। जिले में कुल 192 किशोरियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

इसमें खंड बड़सर में 46, भोरंज में 25, गलोड़ में 24, नादौन में 16, टौणी देवी में 45, सुजानपुर में 22 और डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 14 किशोरियों को टीके लगाए। अब 12 अप्रैल को सभी कोल्ड चेन पॉइंट्स पर किशोरियों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपनी बच्चियों को नजदीकी कोल्ड चेन पॉइंट पर ले जाकर टीकाकरण अवश्य करवाएं। 29 मार्च से सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए सरकार 14-15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन का टीका बिलकुल मुफ्त लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि महिलाओं में बार-बार इनफेक्शन के कारण सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। गंभीर रोग से बचाव के लिए ही एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान आरंभ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed