{"_id":"5c61b591bdec222b6e16ccd8","slug":"191549907345-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को हो पेंशन भते की अदायगी : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को हो पेंशन भते की अदायगी : संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिम आंचल पेंशनर्स संघ की जिला इकाई की मासिक बैठक वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत ठाकुर की अध्यक्षता में पेंशनर भवन हमीरपुर में हुई। मंच संचालन करते हुए शंभूराम जसवाल ने विचाराधीन एजेंडा से अवगत करवाते हुए जिला इकाई की गतिविधियों की जानकारी दी और सदस्यता कार्यक्रम में तीव्रता लाने को कहा। बैठक में पेंशनरों की पेंशन भत्ते की अदायगी, चिकित्सा भत्ते में बढ़ोतरी, करुणामूलक नौकरी, एलटीसी की स्वीकृति, 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली आदि के बारे में चर्चा की गई। संघ ने पेंशनरों की मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई।
बैठक में पेंशनरों की निजी समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई। प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने प्रदेश में चल रही गतिविधियों की जानकारी देते हुए सदस्यता अभियान को व्यापक बनाने पर जोर दिया। बैठक में संघ संस्थापक बीडी शर्मा, प्रदेश महासचिव योगराज शर्मा, प्रेस सचिव अनिरुद्ध डोगरा, टौणीदेवी प्रधान शालीग्राम, भोरंज खंड प्रधान बलदेव शर्मा, लेखराम कौशल, सुजानपुर के प्रधान वेद प्रकाश पाठक, खंड प्रधान पुरुषोत्तम दास शर्मा, बिझड़ी खंड प्रधान कर्म चंद सोनी, हमीरपुर खंड प्रधान कर्म चंद, उपप्रधान रंजीत ठाकुर, कुलवंत चोपड़ा, कोषाध्यक्ष प्रेम चंद शर्मा, कौशल्या गिल सहित अन्य मौजूद रहे।