{"_id":"5c0aab66bdec2212d072fad5","slug":"191544203110-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने अतिक्रमणकारियों का सामान हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने अतिक्रमणकारियों का सामान हटवाया
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपायुक्त हमीरपुर डा. रिचा वर्मा ने शुक्रवार को नादौन बाजार का औचक निरीक्षण किया। बाजार में दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण पर उन्होंने कड़ा संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि यदि उन्होंने बाजार में आवाजाही के रास्ते पर कोई भी रुकावट उत्पन्न की तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मौके पर ही प्रशासन को निर्देश दिए कि शीघ्र ही बाजार में एक पीली रेखा लगाई जाए और उसके बाद भी यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कई दुकानदारों के सामान को भी सड़क और नालियों पर से हटवाया। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही नादौन बाजार का फिर से निरीक्षण करेंगी। उस दौरान नियमों की उल्लंघना करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि कई दिनों से नादौन बाजार में इस समस्या के बारे में शिकायतें मिल रही थीं। शहर में सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर एसडीएम नादौन डीआर धीमान, तहसीलदार राजीव ठाकुर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, उपायुक्त के निर्देशों के बाद शाम को नायब तहसीलदार मनोहर लाल की अगुवाई में नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कुलदीप कुमार, रमेश शर्मा, किशोरी लाल व पुलिस कर्मचारियों ने बस अड्डे पर दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी।