{"_id":"5bf6f501bdec22417a2ec64c","slug":"191542911233-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असां चढिय़ो चम्बे जो जाणा... पर लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असां चढिय़ो चम्बे जो जाणा... पर लूटी वाहवाही
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबोह में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। विस क्षेत्र भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती बंदना से हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों को घर द्वार पर गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। इस दिशा में शिक्षा के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने रगारंग प्रस्तुतियां दीं।
जिनमें देश मेरा रंगीला, असां चढ़ियो चंबे जो जाणा..., वो किशना है..., प्रेम रत्न धन पायो..., ये देश है वीर जवानों का..., छोटी सी आशा..., जलवा तेरा जलवा..., ओ रे चिडिय़ा... आदि गानों पर प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य देवेंद्र शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले मेधावियों में दीया, नरेंद्र, कनिका, प्रियंका, अक्षय, प्रिया, पल्लवी, अंकिता, अभिषेक, विक्रांत, पूजा, अक्षय, रीता, जयदेव, शिल्पा, साहिल आदि शामिल रहे। इस मौके पर समीरपुर वार्ड की बीडीसी सदस्य माधुरी चंदेल, पंचायत प्रधान प्रमिला देवी, केहर सिंह, एसएमसी प्रधान चतर सिंह, अशोक ठाकुर, दलवीर सिंह ठाकुर, अंकित चंदेल, कमलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।