{"_id":"5bc0dff5bdec2269695d8870","slug":"191539366901-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में शेषा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में शेषा प्रथम
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बिझड़ी में शुक्रवार को जिलास्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता के दौरान जिलाभर के विभिन्न 48 स्कूलों के 507 खिलाड़ियों में भाग लिया। समापन समारोह के दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर महंत राजेंद्र गिरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और अन्य इनाम देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुपर मैग्नेट स्कूल हमीरपुर ने पहला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं 100 मीटर और शॉटपुट में ब्लू स्टार स्कूल हमीरपुर की छात्रा शेषा परमार ने पहला स्थान और मझोग सुल्तानी की वंशिका ने 100 मीटर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में राजकीय उच्च स्कूल गुलेला की शगुन राणा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में राजकीय उच्च स्कूल गुलेला की छात्रा राशि ने पहला और कुठेड़ा स्कूल की पूजा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, डिस्कस में राजकीय उच्च स्कूल गुलेला की मुस्कान ने पहला, लंबीकूद में कशिश ने पहला और ऊंचीकूद में राजकीय उच्च स्कूल गुलेला की छात्रा सानिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य कमलेश कुमार, रेणु कौशल, सतीश शर्मा, जगत राम, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।