{"_id":"5b8bf05142c792463e41cf2f","slug":"191535897681-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 फीसदी शहरवासी नहीं दे रहे कूड़ा उठाने का शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 फीसदी शहरवासी नहीं दे रहे कूड़ा उठाने का शुल्क
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर परिषद की ओर से शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए डोर टू डोर कूड़ा उठाया जा रहा है लेकिन, शहरवासी डोर टू डोर कूड़ा उठाने का शुल्क नहीं दे रहे हैं। लगभग 50 फीसदी शहरवासी कूड़ा उठाने का शुल्क नहीं दे रहे हैं। हमीरपुर में लोगों के घरों के बाहर से नगर परिषद के कर्मचारी रोजाना कूड़ा उठाते हैं। नगर परिषद की ओर से घर से कूड़ा उठाने पर 60 रुपये और दुकानों से कूड़ा उठाने का 100 रुपये मासिक शुल्क लिया जाता हैं।
डोर टू डोर कूड़ा उठाने के अभियान के तहत नगर परिषद को हजारों रुपये की चपत लग रही है। दुकानदार और लोग घरों के बाहर कूड़े का ढेर तो लगा देते हैं, लेकिन उसे उठाने का शुल्क नहीं देते हैं। नगर परिषद ने इसके लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगा रखी जो कि प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में डोर टू डोर जाकर पर्ची काटता है। लेकिन, कुछ शहरवासी कूड़ा उठाने का शुल्क नहीं देते हैं। नगर परिषद ने शहर को स्वच्छ बनाने को लेकर प्रयास तेज कर दिए हैं लेकिन, शहरवासी नगर परिषद का बराबर सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि करीब 50 फीसदी लोग ही कूड़ा उठाने का शुल्क देते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे शहर को स्वच्छ बनाने में नगर परिषद का सहयोग करें। कूड़े को खुले में न फेंके।