{"_id":"5b6c4e1b4f1c1bb37b8b722a","slug":"191533824539-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिक समाज एवं राष्ट्र का संवेदनशील अंग : अत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिक समाज एवं राष्ट्र का संवेदनशील अंग : अत्री
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भाजपा के संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत वीरवार को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री ने हमीरपुर में वरिष्ठ, सेवानिवृत्त एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों से भेंट की और उन्हें इस अभियान की जानकारी दी। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों की दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पूरे राष्ट्र और प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के नेतृत्व में हिमाचल में यह अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक रोशन लाल उदास, सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडेंट ओम प्रकाश नंदा, सेवानिवृत्त अधिकारी पीएन शर्मा, सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडेंट एवं पूर्व जिला अध्यक्ष उपभोक्ता संघ एसके कौड़ा, देवेंद्र भारद्वाज, टीआर गुप्ता से भेंट की। नरेंद्र अत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को सांसद अनुराग ठाकुर, प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाशित एक पुस्तिका भी भेंट की। अत्री ने कहा कि बीजेपी का मानना है कि वरिष्ठ नागरिक, समाज एवं राष्ट्र का संवेदनशील अंग हैं। उन्हें बेहतर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार ने ऐसे वरिष्ठ नागरिकों, जिन्हें कोई अन्य पेंशन प्राप्त न हो रही हो, उनके लिए वृद्धावस्था पेंशन की आयु को बिना किसी आय सीमा के 80 से घटाकर 70 वर्ष किया है।