फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   3748 माताओं ने लिया पीएम मातृ वंदना योजना का लाभ

3748 माताओं ने लिया पीएम मातृ वंदना योजना का लाभ

Tue, 24 Jul 2018 10:41 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
3748 माताओं ने लिया पीएम मातृ वंदना योजना का लाभ
- फोटो : डेमो
हमीरपुर। वर्ष 2018-19 के पहले तीन महीनों में जिले की 3748 माताओं ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लिया है। अप्रैल माह से लेकर जुलाई माह के शुरू तक महिला एवं बाल विकास विभाग ने योजना के तहत 3748 माताओं को साठ लाख 49 हजार रुपये जारी किए हैं। इनमें से 1447 माताओं को पहली किस्त के एक हजार रुपये, 1281 माताओं को दूसरी किस्त के दो हजार रुपये और 1020 माताओं को दो हजार रुपये प्रति महिला जारी किए हैं। योजना के तहत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से गर्भवती को पांच हजार रुपये सफल प्रसव के लिए देती है।
विज्ञापन

इसके तहत सरकार गर्भवती महिला को पहले 150 दिनों के अंदर पहली किस्त के एक हजार रुपये देती है। इसके लिए महिला का पंजीकरण होना जरूरी है। इसके बाद पहले 180 दिनों के भीतर गर्भवती को दूसरी किस्त दो हजार रुपये की जारी होती है। तीसरी किस्त महिला की डिलीवरी के साढ़े तीन महीनों के अंदर दी जाती है। इसके लिए जरूरी टीकाकरण करवाना अनिवार्य है। इस संबंध में डीपीओ टीआर आचार्य का कहना है कि अप्रैल माह से लेकर जुलाई माह के शुरू तक विभाग 3748 माताओं को साठ लाख 40 हजार की राशि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed