{"_id":"5adcba694f1c1b86098b5eb0","slug":"191524415081-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बालक नाथ मंदिर में 35000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बालक नाथ मंदिर में 35000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। रविवार को करीब 35000 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर शीश नवाया। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं। श्रद्धालु कई घंटों तक कतारों में खड़ा रहकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिर में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा और विदेश से भी श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे।
मंदिर में शनिवार को ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए न्यास ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस संबंध में मंदिर न्यास अधिकारी प्रेम सिंह भाटिया ने कहा कि मंदिर में रविवार को करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को न्यास प्रशासन द्वारा हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।